जींद रोड पर अवैध अतिक्रमण करने पर गाड़ी उठवाते इंफोर्समेंट टीम के अधिकारी। स्रोत : निगम
रोहतक। जींद रोड पर कबाड़ी वाले गाड़ियां सड़क पर खड़ी करते हैं। नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ बुधवार को कार्रवाई की। टीम ने भू अधिकारी संदीप बत्तरा की उपस्थित में पुलिस प्रशासन के सहयोग से अवैध रूप से खड़ी तीन गाड़ियों को उठवाया। माता दरवाजा चौक से रेहड़ियों को हटवाया गया। इसके अलावा टीम ने शिवाजी कॉलोनी मार्केट, सेक्टर-2 मार्केट, दिल्ली चौक से जाट भवन, सोनीपत रोड, आंबेडकर चौक, सुनारिया चौक से अतिक्रमण हटवाने के साथ सामान जब्त किए।