फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएलएन में मिले तीन सूअर, दो गाय और अन्य मृत पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। लंबे समय से अफ्रीकन स्वाइन फीवर के कहर से सूअरों की मौत का सिलसिला अभी रुका नहीं है। रविवार को जेएलएन प्रशासन ने दिल्ली रोड पर जेएलएन नहर के साइफन से तीन सूअर, दो गाय और अन्य पशु मृत अवस्था में बाहर निकाले। सफाई कर्मचारियों ने मृत पशुओं को क्रेन की मदद से बाहर निकाल कर खाली जमीन में दफना दिया। जेएलएन एक्सईएन अरूण मुंजाल ने बताया कि नहर की सफाई हर रोज की जाती है। रोजाना सफाई के दौरान साइफन में मृत पशु फंसे हुए मिलते हैं। मृत पशुओं में सबसे ज्यादा सूअर और गाय मिल रहे हैं। इन्हें कार्यरत कर्मचारी क्रेन की मदद से निकालकर नजदीक की खाली जमीन में दफना देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें