रोहतक। जिले में कोरोना के तीन नए केस मिले हैं। इनमें दो केस विजय पार्क लेन व एक केस जेपी कॉलोनी से है। वीरवार को दो मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 18 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में रोजाना नए संक्रमित केस मिल रहे हैं। विभाग ने वीरवार को 117 लोगों के सैंपल लिए, जबकि 65 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार रहा। संक्रमण दर 1.08 प्रतिशत व सुधार की दर 98.07 प्रतिशत रही। टीकाकरण अभियान के तहत लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा रही है।