फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: तीन मोबाइल मेडिकल यूनिट रवाना

विज्ञापन
30-नागरिक अस्पताल में बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, अ​तिरिक्त उप
विज्ञापन
रोहतक। नागरिक अस्पताल में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ हुआ। इसका उद्देश्य आमजन तक निवारक और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचना है। अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, मेयर रामअवतार वाल्मीकि और सिविल सर्जन कमला वर्मा ने अभियान की शुरुआत की। स्वास्थ्य सेवाओं को समुदाय तक पहुंचने के लिए तीन मोबाइल मेडिकल यूनिट रवाना की गईं। भगवतीपुर और रेलवे स्टेशन पर रक्तदान शिविर आयोजित हुए जिससे मरीजों को रक्त उपलब्ध हो सके। अभियान में विभिन्न स्वास्थ्य शिविर जैसे टीकाकरण, गैर-संचारी रोग जांच और दंत शिविर लगाए गए। हीमोग्लोबिन जांच से एनीमिया की पहचान और उपचार की व्यवस्था हुई। एनीमिया मुक्त भारत के तहत 100 दिवसीय अभियान भी शुरू किया गया। लाभार्थियों को आभा आईडी और आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा मिली। बच्चों के स्वास्थ्य जांच और पोषण माह की गतिविधियां भी हुईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें