रोहतक। जनगणना निदेशालय हरियाणा के निदेशक डॉ. ललित जैन ने जिलावासियों से आह्वान किया कि वे जनगणना 2027 के तहत घर आने वाले प्रगणकों को सहयोग दें। उनको सही व स्टीक जानकारी प्रदान करें। नागरिकों की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। किसी भी व्यक्ति या संस्था के साथ साझा नहीं किया जाएगा। एक से 30 अप्रैल तक प्रदेश में तीन लाख नागरिकों ने स्वगणना की है। डॉ. ललित जैन लघु सचिवालय स्थित सभागार में उपायुक्त सचिन गुप्ता व अन्य अधिकारियों के साथ प्रेसवार्ता कर रहे थे। डॉ. ललित जैन ने कहा कि प्रगणक नागरिकों से कोई आधार कार्ड या पैनकार्ड नहीं लेंगे। वे केवल सरकार की तरफ से निर्धारित किए सामान्य प्रश्न पूछ कर आवश्यक जानकारी एप में दर्ज करेंगे। प्रगणकों को कोड सहित पहचान पत्र दिए गए हैं। नागरिक इन पहचान पत्रों को स्कैन कर चेक कर सकते है। नागरिकों से 33 सवाल पूछे जा रहे हैं। संवाद