फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोहतक की दो बेटियों समेत तीन ने सब जूनियर में जीता सोना

Mon, 28 Jul 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
61...हिसार की सब जूनियर हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कनिका, अंशु व सुमन ने जीता पदक। स
विज्ञापन
रोहतक। रोहतक के बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग में 8 पदक हासिल किए हैं। रुड़की की दो बेटियों ने हिसार में आयोजित सब जूनियर हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पदक हासिल किए हैं। रुड़की के शहीद बैतून सिंह स्टेडियम के कोच विजय हुड्डा ने बताया कि तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन किया है। रुड़की गांव की कनिका ने 43 किलोग्राम में हिसार की बॉक्सर को हराकर सोना जीता व अंशु ने 55 किलोग्राम ने भी हिसार की बॉक्सर को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। स्टेडियम में अभ्यास कर रही फतेहाबाद की सुमन रानी ने 67 किलोग्राम में सोनीपत की बॉक्सर को हराकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने बताया कि तीनों बॉक्सर का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब ये खिलाड़ी 6 से 13 अगस्त तक नोएडा में होने वाली राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी।

61...हिसार की सब जूनियर हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कनिका, अंशु व सुमन ने जीता पदक। स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें