फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दो केंद्रों पर नदारद मिले तीन कर्मचारी, वेतन रोका

Sun, 14 Apr 2024 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
झज्जर क्षेत्र की पीएचसी में स्टाफ सदस्यों सें जानकारी लेते हुए सिविल सर्जन डॉ ब्रह्मदीप सिंह।
विज्ञापन
झज्जर। सिविल सर्जन व उप सिविल सर्जन की टीम ने शनिवार को जिले के 13 स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में तीन कर्मचारी गैर हाजिर मिले। इनका एक दिन का वेतन रोक दिया गया और स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर धारौली, पीएचसी साल्हावास, पीएचसी बिरहोड, सब सेंटर सेहलंगा व पीएचसी छुछकवास का निरीक्षण किया। सीएमओ को धारौली में एक कर्मचारी गैर हाजिर मिलीं। साल्हावास पीएचसी में दो कर्मचारी गैर हाजिर मिले। सीएमओ ने तीनों कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है और उनका एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। सब सेंटर सेहलंगा में चार बजे कर्मचारियों के जाने का समय है, लेकिन यहां पर सीएमओ के निरीक्षण के दौरान तीन बजे ही दो कर्मचारी घर गए हुए मिले। उन दोनों को भी नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है जबकि एक दिन का वेतन रोकने के आदेश भी दिए गए हैं। सिविल सर्जन डॉक्टर ब्रह्मदीप सिंह ने हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर व पीएचसी का औचक निरीक्षण करते हुए पाई गई खामियों को दूर करने के आदेश दिए। इस दौरान कई स्टाफ ड्रेस में नहीं पाए गए तो उनको भविष्य में ड्रेस में रहने के निर्देश दिए गए।

अस्पताल से कलेंडर हटवाए
स्वास्थ्य विभाग के चार डिप्टी सीएमओ ने भी अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया और स्टॉफ को दिशा-निर्देश जारी किए। इस दौरान सौंधी के स्वास्थ्य केंद्र में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मिला। वहां सरकारी कलेंडर लगे थे। इनको तुरंत हटवा दिया गया।
विज्ञापन


डीजी हेल्थ ने भी किया निरीक्षण
डीजी हेल्थ डॉक्टर रणदीप सिंह पूनिया ने भी एक दिन पूर्व रात के समय पीएचसी माछरौली में अचानक दौरा किया। डीजी हेल्थ जब पहुंचे तो नर्सिंग स्टाफ डिलीवरी करवा रहा था तो उन्होंने खुशी जाहिर की और नर्सिंग स्टाफ को शाबाशी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें