रोहतक। रोहतक में तीन अलग-अलग स्थानों से ई-रिक्शा चाेरी हो गई। किशन सैनी ने पुरानी सब्जी मंडी थाने में दी शिकायत देकर बताया कि सुखपुरा चौक गली नंबर एक में रात को ई-रिक्शा खड़ा किया था और सुबह उठा तो वह चोरी मिला। वहीं, सिटी थानाक्षेत्र के वार्ड नंबर तीन कृष्ण कॉलोनी निवासी संदीप ने बताया कि रात में घर के बाहर ई-रिक्शा खड़ा किया था। सुबह चोरी हो चुका था। सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। सुभाष नगर निवासी नवीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ई-रिक्शा घर के बाहर से चोरी हो गई। थाना सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। ब्यूरो