फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डीएलसी सुपवा में तीन दिवसीय पुस्तक मेला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक
विज्ञापन

डीएलसी सुपवा की ओर से 11-13 सितंबर से डिजाइन फैकल्टी में तीन दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। कुलपति गजेंद्र चौहान ने सोमवार को वरिष्ठ संकाय सदस्यों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में मेले का उद्घाटन किया। यह पुस्तक मेला प्रकाशकों, एजेंटों, वितरकों, खुदरा विक्रेताओं और पुस्तक प्रेमियों को एक मंच पर एक साथ लाया है।
मेले में रोहतक और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लगभग सात प्रकाशक/वितरक भाग ले रहे हैं। इसमें वास्तुकला, दृश्य कला, डिजाइन, सिनेमा, मीडिया, कला इतिहास, कथा, सामान्य ज्ञान और मानविकी के क्षेत्रों से 70 से ज्यादा प्रकाशकों की हजारों राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय किताबें प्रदर्शित की जा रही हैं। मेला आम जनता के लिए भी खुला है। किताबें मौके पर ही खरीदी जा सकती हैं। कुलपति ने मेले का आयोजन करने वाले विवि के लाइब्रेरियन डॉ. प्रेम सिंह को सराहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक किताब एक सबसे अच्छे दोस्त की तरह है। यह आपका हमेशा साथ देही है। किताबें दुनिया में सदियों से हैं। इनके बिना हमारे पूर्वजों, संस्कृतियों, कलाओं और सभ्यताओं के बारे में ज्ञान असंभव होता। डॉ. प्रेम सिंह ने कहा कि “इस पुस्तक मेले का मुख्य उद्देश्य हमारे पुस्तकालय का विस्तार करना और हमारे छात्रों को उनके व्यक्तिगत संग्रह के लिए अधिक पुस्तकों तक पहुंच प्रदान करना है। यह मेला छात्रों को पुस्तकों के विस्तृत चयन का विकल्प और पढ़ने के लिए प्रेरणा देगा।
विज्ञापन

यहां रजिस्ट्रार डॉ. गुंजन मालिक मनोचा, परीक्षा नियंत्रक वीपी नंदल, डीन छात्र कल्याण प्रो. ज्ञानेंद्र सिंह, निदेशक आईटी डॉ. सीमा, दृश्य कला प्रमुख डॉ. प्रकाश दास खांडेय, एमडीयू निदेशक जनसंपर्क डॉ. बेनुल तोमर समेत अन्य सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें