फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जनता दरबार में नए कनेक्शन लगवाने की मांग लेकर पहुंचे तीन उपभोक्ता

विज्ञापन
27सीटीके07..राजीव गांधी बिजली निगम में आयोजित जनता दरबार में उपभोक्ताओं ​शिकायत सुनते  अधीक्षण
विज्ञापन
रोहतक। राजीव गांधी विद्युत भवन में मंगलवार को जनता दरबार में तीन उपभोक्ताओं ने समस्याएं सुनाईं। इनमें नए कनेक्शन लेने की मांग रखी गई। उपभोक्ताओं ने बताया उन्हें उनके प्लॉट पर बिजली के नए कनेक्शन लेने हैं। इसके लिए वो जनता दरबार में पहुंचे हैं। इनकी मांगों को पूरा करने के लिए अधीक्षण अभियंता मनिंदर सिंह ने बैठक ली। इंद्रगढ़ कॉलोनी निवासी सुरेंद्र ने कहा उसे बिजली का नया कनेक्शन चाहिए। नया कनेक्शन लगाने के लिए बोल दिया गया है। सुनारिया निवासी सुशीला ने बताया उसे उसके प्लॉट के लिए नया कनेक्शन चाहिए। अधीक्षण अभियंता ने नया कनेक्शन लगवाने के लिए बोल दिया है। इसी तरह शिमली निवासी रानी काे भी बिजली का नया कनेक्शन चाहिए है। उसे भी जल्द ही नया कनेक्शन लगाने का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें