27सीटीके07..राजीव गांधी बिजली निगम में आयोजित जनता दरबार में उपभोक्ताओं शिकायत सुनते अधीक्षण
रोहतक। राजीव गांधी विद्युत भवन में मंगलवार को जनता दरबार में तीन उपभोक्ताओं ने समस्याएं सुनाईं। इनमें नए कनेक्शन लेने की मांग रखी गई। उपभोक्ताओं ने बताया उन्हें उनके प्लॉट पर बिजली के नए कनेक्शन लेने हैं। इसके लिए वो जनता दरबार में पहुंचे हैं। इनकी मांगों को पूरा करने के लिए अधीक्षण अभियंता मनिंदर सिंह ने बैठक ली। इंद्रगढ़ कॉलोनी निवासी सुरेंद्र ने कहा उसे बिजली का नया कनेक्शन चाहिए। नया कनेक्शन लगाने के लिए बोल दिया गया है। सुनारिया निवासी सुशीला ने बताया उसे उसके प्लॉट के लिए नया कनेक्शन चाहिए। अधीक्षण अभियंता ने नया कनेक्शन लगवाने के लिए बोल दिया है। इसी तरह शिमली निवासी रानी काे भी बिजली का नया कनेक्शन चाहिए है। उसे भी जल्द ही नया कनेक्शन लगाने का आश्वासन मिला है।