फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट के तीन आरोपी काबू

Sat, 28 Oct 2023 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। नाहड़ पुलिस चौकी के दो कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान छव्वा गांव निवासी संदीप, कोसली निवासी दीपक व नवीन के रूप में हुई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

बतादें कि वीरवार की रात को करीब 10 बजे 6-7 युवकों ने नाहड़ पुलिस चौकी के दो कर्मचारियों हैड कांस्टेबल लाल सिंह व ओमप्रकाश पर उस समय हमला कर दिया था जब वह गश्त कर रहे थे। कोसली थाना में आरोपी युवकों के खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। कोसली थाना प्रभारी राजेन्द्र शर्मा का कहना है कि कर्मचारियों के साथ ड्यूटी के दौरान मारपीट कर घायल करने वालों में से तीन युवकों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। बाकी हमलावरों की पहचान हो गई है उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें