पुलिस ने अमृत कॉलोनी स्थित मकान से नकदी और जेवर चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ निरीक्षक नवीन जाखड़ ने बताया कि अमृत कॉलोनी निवासी रोहताश की शिकायत पर थाना शिवाजी कॉलोनी में केस दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 10 जून को अज्ञात युवक ने उनके घर में घुसकर सोने, चांदी के आभूषण व करीब 3 हजार रुपये चोरी करके फरार हो गए थे। सीआईए-2 स्टाफ ने मामले की जांच करते हुए बरौदा हॉल सैनिक कॉलोनी निवासी राहुल, इशापुर खेड़ी हॉल सैनिक कॉलोनी निवासी सागर व सोनीपत के रिढाऊ निवासी हिमांशु को गिरफ्तार किया। ब्यूरो