रोहतक। एचडीएफसी बैंक का अधिकारी बनकर एक लाख रुपये की ठगी करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 2 अप्रैल को आजादगढ़ निवासी तेजबीर के पाक बैंक अधिकारी बनकर ठगों ने कॉल की और क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के लिए वीडियो कॉल करके ओटीपी ले लिया। इसके बाद उनके खात से 1,15,438 रुपये निकाल लिए। तीनों आरोपी नई दिल्ली के रहने वाले कुलदीप, ललित और हिमांशु हैं। संवाद