फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 11 जुलाई को पानीपत कोर्ट में गवाही दी तो यह तुम्हारा आखिरी दिन होगा...

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के डेयरी मोहल्ले में एक व्यक्ति को दो युवकों ने घर आकर धमकी दी, अगर अदालत में बयान दिए तो जान से मार देंगे। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने कहा कि उनको पानीपत जेल में बंद युवक ने भेजा है। पुरानी सब्जी मंडी थाने में आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक डेयरी मोहल्ला निवासी फूल सिंह ने दी शिकायत में बताया कि वीरवार शाम करीब चार बजे वह अपने लड़के व पत्नी के साथ घर पर था। दो अज्ञात युवक घर के दरवाजे पर आए और उसके साथ धक्का-मुक्की करते लगे। बोले, उन्हें पानीपत जेल में बंद नितेश ने भेजा है। 11 जुलाई को अगर पानीपत कोर्ट में गवाही दी तो यह तुम्हारा आखिरी दिन होगा। इसके बाद दोनों युवक पैदल ही माता दरवाजा चौक की ओर गलियों से होते हुए भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को बताया उसकी बेटी वर्षा ने जनता कालोनी निवासी नितेश के साथ प्रेम विवाह किया था। नितेश व उसके ताऊ के लड़के विशाल ने मिलकर उसकी बेटी की हत्या की है। इस संबंध में समालखा थाने में केस दर्ज है, जिसकी पानीपत अदालत में सुनवाई चल रही है। 11 जुलाई को केस में उसकी गवाही होनी है। इस कारण आरोपी नितेश की ओर उसे उसे व उसके परिवार को धमकी दिलवाई जा रही हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाक्स
मंजीत मोखरा को भी मिल चुकी है धमकी
इससे पहले तेज काॅलोनी निवासी मंजीत मोखरा ने थाने में शिकायत दी थी कि केस में वह भी गवाही है। उसे भी पानीपत जेल से धमकी मिल चुकी है। उसने पुलिस प्रशासन से गवाही के लिए सुरक्षा देने की मांग की थी।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जाएगी। धमकी देने वालों की तलाश की जा रही है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
- सतपाल सिंह, प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें