फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गोगा पीर पर माथा टेक मांगी मनोकामना, मेले में उमड़े हजारों श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। गोगा नवमी के अवसर पर गांव गुभाना में वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। मेले में बच्चों व महिलाओं ने जमकर खरीददारी की। झूले का बच्चों और महिलाओं ने आनंद उठाया।
विज्ञापन

गुभाना गांव सहित माजरी व अन्य गांव के गोगा पीर पर हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेककर दुआएं मांगी और प्रसाद बांटकर पूजा अर्चना की। इससे पहले गांव में गोगा कमेटी की ओर से गांव में गूगा की झांकी निकाली गई जिसमें गुगा को कमेटी सदस्यों ने गुगा स्थान से लेकर गोगा मंदिर तक पंहुचाया। इस अवसर पर गांव में लगे गोगा नवमी के मेले में पूजा अर्चना की और गोगा नवमी की कढ़ाई भी की। गौरतलब है कि गांव गुभाना में वर्षों से नवमी के अवसर पर विशाल गोगा पीर के मन्दिर में मेला लगता है जिसमें दूर दूर से लोग पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचते हैं। पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने लुहार वाले जोहड़ से मिट्टी निकालकर सेवा भाव का परिचय दिया। गांव की तरफ से मेले में सुरक्षा के पूरे प्रबंध किए जाते हैं और गांव की स्वयं सेवकों की टीम मन्दिर व मेले में सुरक्षा की कमान संभाली जिसमें टीनू पंच की टीम ने पूरा सहयोग निभाया। इस बार मेले की व्यवस्था देखकर दुकानदारों और ग्राहकों ने जमकर सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें