फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डेंगू का तीसरा केस और 46 घरों मे लार्वा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बारिश के चलते मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ गया है। जिले में सोमवार को डेंगू का तीसरा केस मिला। अमृत कॉलोनी में मिले इस केस के चलते विभाग ने यहां फोगिंग कराई व लार्वा रोधी गतिविधि चलाई। विभाग को 46 घरों में लार्वा मिला। इसके चलते उन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जिले में मलेरिया का एक केस सांपला में और डेंगू के तीन केस मिल चुके हैं। मच्छर जनित रोगों के खतरे को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला के आदेशानुसार व उप सिविल सर्जन डॉ. मंजू मेहरा की देखरेख में अर्बन और ग्रामीण एरिया में एंटी डेंगू मंथ मनाया जा रहा है I इसके तहत पिछले वर्ष आए डेंगू के केसों को ध्यान में रखते हुए वहां टीम भेज कर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विभाग की टीमों ने सोमवार को कुल 12,061 घरों को जांचा। इनमें से 46 घरों में डेंगू का लार्वा मिला। यहां लार्वा मिलने पर मकान मालिकों नोटिस जारी कर दिया गया है। साथ ही 72 घंटे में दोबारा जांच में लार्वा मिलने पर चालान करने की चेतावनी दी गई है। सोमवार को शहर में पेच परसराम, शोरी मार्केट में तीन, बरसी नगर में चार, नेहरू कॉलोनी में चार, सलारा मोहल्ला, बाबरा मोहल्ला में चार, सूर्या नगर, सेक्टर-5 में चार, आंबेडकर नगर में छह, श्रीनगर कालोनी में पांच, मॉडल टाउन में चार, डीएलएफ में दो और अमृत कॉलोनी के दस घरों में लार्वा पाया गया।
विज्ञापन

स्पेशल निरीक्षण के दौरान अमृत कॉलोनी में सुपरवाइजर बसंत शर्मा, नरेंद्र नरवाल, जोनल एनटोमोलोजिस्ट सुमित कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता देवेंदर कुमार, जोगेंदर सिंह, प्रदीप कुमार, अनीश राना, रविंदर कुमार, राजेश कुमार, प्रदीप और सोनिया अहलावत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें