फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लाखों की नकदी और गहने चुरा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई अनाज मंडी के सामने बसी काॅलोनी में रात को चोर लाखों की नकदी और गहने चोरी कर ले गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस को दी शिकायत में धारिया पुत्र लक्ष्मण निवासी वार्ड 3 ने बताया है कि 14 अगस्त की रात को वह हर रोज की तरह मकान बंद कर सो गए थे। जब सुबह उठे तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। सामान चेक किया तो घर में रखे 1 लाख पचास हजार रुपये नकद व सोने-चांदी के गहने चोरी हुए मिले। जांच अधिकारी एएसआई सोमबीर ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट द्वारा तथ्य एकत्रित किए गए हैं। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें