फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चोरों ने तीन घरों से आभूषण और नकदी समेटे

विज्ञापन
चोरी के बाद टूटा अलमारी का ताला और बिखरा सामान। संवाद
विज्ञापन
कलानौर। कलानौर में चोरी की वारदात नहीं थम रही हैं। जबकि पुलिस कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं कर पा रही है। ताजा मामला गांव गरनावठी व कलानौर से निकल कर सामने आया। जहां चोरों ने तीन घरों को अपना निशाना बना चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक देवी मंदिर रोड स्थित जसवंत ने बताया कि चोर देर रात उनके घर में घुसे और जेवरात व 4500 रुपये की नकदी निकाल कर ले गए। घटना के वक्त मकान मालिक घर पर ही सोए हुए थे। चोरों ने सारे घर के दरवाजों की कुंडियों को रस्सी से बांधकर वारदात को अंजाम दिया। वहीं गांव गरनावठी निवासी संदीप ने बताया कि वह सब्जी बेचने का काम करता है। चोर मकान में घुसे और 50 हजार रुपये की नकदी व आभूषणों निकाल कर ले गए। घटना के वक्त युवक अपनी बहन के घर दिल्ली गया हुआ था। तीसरी वारदात वार्ड 10 में हुई है। मकान मालिक प्रशांत ने शिकायत दी है कि चोर घर का ताला तोड़ अलमारी में रखे 20 हजार रुपये नकदी सोने के आभूषण चुरा ले गए।
वहीं रविवार को हुई चोरी की घटना में फरार युवक अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आ सका है। शिकायतकर्ताओं को अंदेशा है कि इन दिनों में जितनी भी चोरी की घटनाएं घटित हुई है इसमें फरार युवक का हाथ हो सकता है। थाना प्रभारी राजबीर सिंह का कहना है कि शिकायतकर्ताओं ने अपनी शिकायत में कही भी युवक पर शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को काबू किया था, जो चकमा देकर भाग निकला। फिलहाल उसकी तलाश जारी है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें