फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चोर चोरी करते रहे, मकान मालिक देखता रह गया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दिल्ली में रह रहे केंद्र सरकार के एक अधिकारी के मकान में चोर घुस गए। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से मकान मालिक को मोबाएल एप से इसका पता लग गया। मकान मालिक ने सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दिल्ली के राजेंद्र नगर निवासी अश्वनी शर्मा ने बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करता है। साथ ही उसका रोहतक स्थित झंग काॅलाेनी में मकान है। रोहतक वाला मकान बंद रहता है। इसलिए उसने यहां लगे सीसीटीवी को इंटरनेट के माध्यम से अपने मोबाइल फोन से कनेक्ट कर रखा है। रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे उसने मोबाइल फोन में सीसीटीवी के माध्यम से देखा कि तीन युवक मकान के अंदर चोरी कर रहे हैं। वह तुरंत दिल्ली से रोहतक आया। जांच की तो मकान के बाथरूम और किचन की 19 टोंटियां गायब मिलीं। सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर भगवान गणपति और लक्ष्मी की चांदी की प्रतिमा चुराकर कर ले गए। उसने आसपास के लोगों से बातचीत की तो पता चला कि कपिल, शंकर व साजन नाम के युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें