फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: घर में घुसे चोर, नकदी और मोबाइल लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र के नेताजी नगर में 26 अगस्त की रात चोर छत के रास्ते एक मकान में घुस गए और हजारों रुपये की नकदी व मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गए। पुलिस को दी शिकायत में आशु सैनी ने बताया कि रात करीब ढाई से तीन बजे परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। चोरों ने ग्राउंड फ्लोर की अलमारी से करीब 35-40 हजार रुपये और ऊपरी मंजिल पर पर्स से 7-8 हजार रुपये व मोबाइल फोन चोरी कर लिया। इसी दौरान बड़े भाई को सामान गिरने की आवाज सुनाई दी। जागने पर कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। परिवार के सदस्यों के जागने तक चोर भाग चुके थे। पड़ोसियों ने भी कुछ संदिग्ध लोगों को भागते देखा। सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर एफएसएल टीम को बुलाया। लाइनपार थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें