रोहतक। शहर के कई हिस्सों में वीरवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। शहरी उपमंडल के 11 केवी ओपीएच फीडर पर मरम्मत के चलते सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक प्रेम चौक, जवाहर नगर, नियर को-ऑपरेटिव बैंक, अशोका चौक, मसीहा गुरुद्वारा के पास की सप्लाई बंद रहेगी। सुबह 8 से 10 बजे तक 11 केवी फीडर सेक्टर-14 पर मरम्मत के चलते सेक्टर-14 की सप्लाई बंद रहेगी। संवाद