रोहतक। शहर के दिल्ली गेट फीडर की वीरवार को बिजली बाधित रहेगी। सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे और 2 बजे से शाम 6 बजे तक दिल्ली गेट फीडर पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस कारण किला रोड और गनेरी वाली गली सप्लाई बंद रहेगी।