रोहतक। स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की सेट (छात्र मूल्यांकन परीक्षा-1) परीक्षा रद्द कर दी गई है। अब इसकी जगह अर्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा आयोजित होगी। शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा रद्द कर कहा कि एससीईआरटी की ओर से जारी डेट-शीट के अनुसार अर्धवार्षिक परीक्षा 21 सितंबर से शुरू होगी। एससीईआरटी हरियाणा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार प्रश्न पत्र तैयार करेगा। प्रश्न पत्रों का डिजाइन और सॉफ्टवेयर भी एससीईआरटी की ओर से ही उपलब्ध कराया जाएगा। प्रश्न पत्रों की प्रतियां जिले में 31 अगस्त तक भेजी जाएंगी। संवाद