02जेएनडी15-कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी से मिलते हुए हरियाणा वाल्मीकि महासभा के पदाधिकारी। स्रोत स
उचाना। सात अक्तूबर को भगवान वाल्मीकि जयंती पर पालवां के करसिंधु रोड पर बनने वाले भगवान वाल्मीकि भवन एंव छात्रावास के निर्माण की नींव रखी जाएगी। वाल्मीकि समाज के लोगों ने हरियाणा वाल्मीकि महासभा के जिलाध्यक्ष संजीव वैद्य बधाना की अगुवाई में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी से मिलकर उनको निमंत्रण दिया गया। इस मौके पर प्रधान महासचिव सत्यवान ढिलौड़, ओमप्रकाश छात्तर, तेजबीर बोबला, अशोक थुआ, कुलदीप कहसून, सतीश बड़ौदा, नरेश छात्तर, अमित छात्तर, सुलतान, विनोद, सज्जन, बलजीत, प्रवीण पालवां, मक्खन घोघडिय़ां, धनराज घसो, मनोज धनखड़ी व अजय लोधर भी मौजूद रहे। संवाद