फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्नातक कक्षा में प्रवेश के लिए मचेगी मारामारी

Mon, 20 May 2024 05:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। इस बार सभी बोर्ड का दसवीं और बारहवीं का परीक्षाफल बंपर रहा है। इस बार सीबीएसई और एचबीएसई से 12 हजार 684 विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा पास की है जबकि जिले के 17 कॉलेजों में विभिन्न संकाय व कोर्साें में 8200 सीटें हैं। सीटों की तुलना में पास होने वालों की संख्या करीब चार हजार अधिक है ऐसे में चार हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को दूरवर्ती शिक्षा के अलावा अन्य जिलों या अन्य विकल्पों पर विचार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का बारहवीं कक्षा का परिणाम जारी हो चुका है। विद्यार्थियों को अब कॉलेजों में दाखिले लेने के लिए शेड्यूल का इंतजार है। इस बार नई शिक्षा नीति के तहत दाखिले होने हैं। जिले में सरकारी, वित्त पोषित व निजी कॉलेजों की संख्या 17 है। इसमें से 7 कन्या कॉलेज हैं। बारहवीं कक्षा में पास होने का ग्राफ पहले से बढ़ा है, ऐसे में कॉलेजों की मेरिट लिस्ट में कट ऑफ भी ज्यादा जाने की उम्मीद है। दाखिला प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। कॉलेजों को दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय के निर्देशों का इंतजार है।

नए कोर्स शुरू करने के लिए मांगे गए सुझाव
उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने इस बार नई शिक्षा नीति के तहत कॉलेजों में नए कोर्स शुरू करने के लिए सुझाव मांगे गए हैं। राजकीय नेहरू कॉलेज में भी दो नए कोर्साें के लिए मंजूरी मांगी गई है। ऐसे में निदेशालय से हरी झंडी मिलने के बाद इस साल कई कॉलेजों में नए कोर्साें की शुरुआत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के प्रमुख कॉलेज व सीटें
राजकीय कॉलेज बादली- 660
जीएवी डिग्री कॉलेज- 480
राजकीय कॉलेज बहादुरगगढ़- 996
राजकीय कॉलेज बहु- 240
राजकीय कॉलेज बिरोहर- 608
राजकीय कॉलेज छारा- 460
राजकीय कॉलेज दुबलधन- 240
राजकीय कॉलेज दुजाना- 346
राजकीय कॉलेज झज्जर- 1160
राजकीय कॉलेज मातनहेल- 420
राजकीय कॉलेज महिला बहादुरगढ़- 440
राजकीय महिला कॉलेज जस्सौरखेड़ी- 160
राजकीय महिला कॉलेज कुलाना- 160
इंदिरा प्रियदर्शनी महिला कॉलेज झज्जर- 310
महाराजा अग्रसेन महिला पीजी कॉलेज झज्जर-640
संस्कारम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट- 320
वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय बहादुरगढ़- 560
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें