फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मामा की गवाही पर आज नए जज के सामने होगी बहस

विज्ञापन
विज्ञापन
विजय नगर के चौहरे हत्याकांड में मामा की गवाही पर नए जज के सामने शुक्रवार को बहस होगी। महिला जज डॉक्टर गगनगीत कौर के तबादले के बाद एडीजे संदीप कुमार दुग्गल ने महिला के विरुद्ध बनी स्पेशल कोर्ट का कार्यभार संभाला है। अदालत में चौहरे हत्याकांड में शिकायतकर्ता व आरोपी के मामा प्रवीण प्रवीण की गवाही हो चुकी है। गवाही पर दोनों पक्षों के बीच बहस चल रही है। बचाव पक्ष की तरफ से सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। इसके बाद दूसरे लोगों की गवाही शुरू होगी।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष के वकील सुशील पांचाल ने बताया कि विजय नगर में 27 अगस्त 2021 को प्रॉपर्टी डीलर बबलू पहलवान, उनकी पत्नी बबली, बेटी नेहा उर्फ तमन्ना व बबली की मां रोशनी को घर के अंदर ही सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बबलू के इकलौते बेटे 20 वर्षीय अभिषेक उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया था। अभिषेक तभी से न्यायिक हिरासत के चलते जेल में बंद है। पुलिस ने अभिषेक के मामा प्रवीण की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया था। अब अदालत में गवाही की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें