रोहतक। सिंचाई विभाग ने नवरात्र पर नहरों में हवन व पूजा सामग्री डालने पर रोक लगाई है। जेएलएन फीडर के कार्यकारी अभियंता रामनिवास ने बताया कि नवरात्र पूजा के बाद 25, 26 व 27 मार्च को श्रद्धालुओं की ओर से केमिकल युक्त मूर्तियां, हवन व पूजन सामग्री आदि को नहर के जल में प्रवाहित करने से रोकने व पानी को दूषित होने से बचाने के लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं। इस दौरान फील्ड कर्मचारियों व बेलदारों की ड्यूटी नहरों के पुलों पर लगाई गई है। कर्मचारी सुनो नहरों की पुकार मिशन, नई दिशा मिशन, पर्यावरण प्रहरी मिशन, टाईम पास कॉमेडी चैनल, नई दिशा के सहयोग से जन-मानस को नहरों के जल को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक करेंगे। संवाद