रोहतक। भिवानी रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को जिलास्तरीय नॉर्दर्न साइंस ड्रामा प्रतियोगिता हुई। जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में ब्लॉक से प्रथम तथा द्वितीय आने वाली टीमों ने भाग लिया। सभी विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक युग में विभिन्न प्रकार की चुनौतियां के विषय पर सुंदर प्रस्तुतियां दी। इसमें सांगवान इंटरनेशनल स्कूल की टीम प्रथम रही। पीएम श्री शहीद कैप्टन दीपक शर्मा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहतक की टीम ने द्वितीय व पीएम श्री महाराजा अग्रसेन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांपला की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। डीईओ मनजीत मलिक ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी। जिला विज्ञान विशेषज्ञ समीर मान ने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम आने वाले विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे व जिले का नाम रोशन करेंगे । इसके साथ-साथ उन्होंने विद्यार्थियों के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की व अपने विचार साझा किए तथा भविष्य में विज्ञान व तकनीकी को समझने और उसका सदुपयोग करने के बारे में बताया ।