फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर कार ले जाने वाले युवक का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआई थाने से हिसार के ड्राइवर को जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर कार ले जाने वाले युवक का सुराग नहीं लग सका है। वह वापस रोहतक से हिसार रोड पर कार नहीं ले गया, क्योंकि पुलिस ने सोमवार को हिसार व महम टोल के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसके बाद जांच टीम वापस रोहतक लौट आई। अब मकड़ौली, रोहद व डीघल टोल के कैमरों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हिसार के आजाद नगर निवासी नेकीराम ने दी शिकायत में बताया कि वह मूलरूप से फतेहाबाद के भौड़ा होशनाक का रहने वाला है। 11 जुलाई को एक युवक हिसार के पुराने गर्वमेंट कॉलेज के टैक्सी स्टैंड पर आया। बोला, उसका पिता पीजीआई रोहतक में दाखिल है, जिसे छुट्टी के बाद हिसार लेकर आना है। 2200 रुपये किराये में बात तय हो गई। चालक नेकीराम युवक को अपनी कार में लेकर रोहतक पीजीआई पहुंचा। उसने पार्किंग के अंदर कार खड़ी कर दी। युवक बोला, वह वार्ड के अंदर से अपने पिता को लेकर आता है। 45 मिनट बाद युवक आया। वह दो थैली में मौसमी का जूस लिए हुए था। उसने कहा कि उसके पिता को छुट्टी मिलने में थोड़ा समय लगेगा, तब तक जूस पी लीजिए। उसने मना कर दिया, लेकिन युवक ने दोबारा कहा। इसके बाद जूस पी लिया। युवक दोबारा अपने पिता को लेकर आने की बात कहकर चला गया। एक घंटे बाद वह बेहोश हो गया। होश आया तो खुद को पीजीआई में दाखिल पाया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। उसका बेटा नवीन हिसार से रोहतक पहुंचा। उसे वापस हिसार लेकर आ गया। साथ ही निजी अस्पताल में दाखिल कराया। अब होश आने पर उसने हिसार पुलिस को बयान दिए। हिसार पुलिस ने रोहतक पुलिस को जीरो एफआईआर दर्ज करके भेजी। युवक पीड़ित की कार लेकर चंपत हो गया।

सूचना मिली थी कि पार्किंग में एक युवक पार्किंग में बेहोशी की हालत में पड़ा है। उसने खुद उसे पीजीआई के ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया था। बाद में परिजन उसे हिसार ले गए। वहां जाकर उसने हिसार पुलिस को बयान दिए हैं, जिसकी जीरो एफआईआर रोहतक पुलिस को भेजी गई थी। पुलिस जांच करने हिसार पहुंची। हिसार व महम टोल पर जांच की तो कार आते हुए दिखाई दे रही है, लेकिन जाते हुए नहीं दिखी। इससे साफ है कि युवक किसी अन्य रास्ते से कार लेकर गया है। उसकी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई धर्मबीर सिंह, थाना पीजीआईएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें