फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भ्रूण हत्या न हो, प्रशासन और जनता रहे सतर्क

Fri, 13 Jun 2025 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम। खंडस्तरीय टास्क फोर्स बैठक का वीरवार को आयोजन हुआ। उपमंडल महम के लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता एसडीएम मुकुंद ने की। एसडीएम ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का सकारात्मक असर दिखाई देना शुरू हो गया है। किसी भी सूरत में कन्या भ्रूण हत्या न होने पाए, इसके लिए अधिकारी पूरी तत्परता से काम करें। इस पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी आपसी तालमेल स्थापित कर विस्तृत कार्य योजना तैयार करें। इसी कार्य योजना के तहत काम करें। उन्होंने कहा कि गांवों के लिंगानुपात में सुधार की जरूरत है। गांवों पर अधिकारी विशेष फोकस रखे। गांवों में कन्याओं के प्रति लोगों की सोच को सकारात्मक बदलाव लाने के लिए जागरूकता शिविरों का आयोजन कराएं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें