फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शहर में पार्किंग नहीं, बेतरतीब खड़े वाहनों से लगता है जाम

Sun, 13 Oct 2024 03:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो : 02रेवाड़ी। शहर के मौती चौक पर अवैध रूप से खड़े किए गए वाहन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शहर में पार्किंग नहीं होने से त्योहारी सीजन में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे लोगों को मजबूर होकर सड़क के किनारे वाहन पार्क करना होता है।इसके अलावा अतिक्रमण भी होता है जिससे जाम की समस्या आए दिन पैदा होती है।
नगर परिषद की ओर से शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई है। त्योहारी सीजन में लोग बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। पार्किंग नहीं होने के कारण उन्हें किसी दुकान के सामने दो या चारपहिया वाहन खड़ा कर लोग खरीदारी के लिए जाते हैं। ऐसे में खासतौर से बाइक चालकों को बाइक चोरी होने का भय बना रहता है। सड़क की पटरियों पर वाहनों को बेतरतीब खड़ा किए जाने के कारण जाम लगता है। इससे न सिर्फ खरीदारों को परेशानी होती है बल्कि व्यापारियों को भी नुकसान होता है।
विज्ञापन

शहर के सर्कुलर रोड, गढ़ी बोलनी रोड, बावल रोड, नारनौल रोड व दिल्ली रोड पर पटरियों पर बेतरतीब वाहन खड़े रहते हैं। इसके अलावा दुकानदारों ने सड़त की पटरी तक अतिक्रमण कर सामान सजा रखा है। सर्कुलर रोड पर कई अस्पताल हैं। अधिकतर अस्पतालों में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा इस रोड पर स्कूल व बैंक सहित अन्य प्रतिष्ठान भी हैं, जिनके बाहर दिनभर वाहन खड़े रहते हैं। 50 से अधिक अस्पतालों व बैंकों के बाहर सड़क के किनारे लोग वाहनों को खड़ा करते हैं। इसके कारण कई बार अन्य वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। अवैध पार्किंग को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से न तो कोई व्यवस्था की जा रही है और न ही कोई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

नाईवाली ओवरब्रिज पर लगी रहती हैं रेहड़ियां

नाईवाली ओवरब्रिज पर दिनभर कतार में रेहड़ियां खड़ी रहती है। लोग वाहन खड़ा कर इन रेहड़ियों से सामान की खरीदारी करते हैं। अतिक्रमण के चलते जाम लगने के बाद भी प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं की जाती है। अवैध पार्किंग के खिलाफ भी ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है। सर्कुलर रोड पर निजी अस्पतालों के बाहर तो सबसे ज्यादा दयनीय स्थिति होती है। निजी अस्पतालों के बाहर हर समय वाहन खड़े रहते हैं, जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन



-
वर्जन


शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर नगर परिषद की ओर से तैयारी की जा रही है। शहर में पार्किंग के लिए ठोक कदम उठाए जाएंगे।-पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें