रोहतक। अमर उजाला फाउंडेशन व पूर्वांचल एकता सेवा समिति की ओर से रविवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। सुभाष नगर में दिव्यांग बच्चों के स्कूल फुलवारी में लगाए गए इस शिविर में 49 लोगों ने रक्तदान किया। उद्योगपति राजेश जैन और महामंडलेश्वर कपिलपुरी महाराज मुख्यातिथि रहे।
शिविर में वैश्य संस्था के प्रधान नवीन जैन, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, सुभाष तायल, गुलशन निझावन विशिष्ट अतिथि रहे। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व उपहार देकर प्रोत्साहित किया।
पीजीआई की टीम की मदद से लगे शिविर में 49 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। पूर्वांचल समाज की महिलाओं व पुरुषों ने रक्तदान किया। स्कूल संचालक डॉ. संजय कुमार व डॉ. एचआर ढुल ने कहा कि शिविर में रक्तदाताओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए प्रमाण पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सुभाष तायल, गुलशन निझावन, डॉ. ओएन मौर्या, संजीव सिंह, पप्पू सिंह, रामधर सिंह, अजय, हनुमान प्रसाद, बृजकिशोर, सुंदर जेटली समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
रक्तदान महादान, युवा आएं आगे
रक्त अनमोल है। यह किसी मरीज की आपात स्थिति में जान बचा सकता है। इसका कोई विकल्प नहीं है। रक्त किसी लैब में नहीं बनाया जा सकता है। इसके लिए रक्तदान पर ही निर्भरता है। युवा इस महादान के लिए आगे आएं। इसी से रक्त की कमी दूर होगी।
उद्योगपति राजेश जैन, एमडी, एलपीएस बोसार्ड।