फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: तीन दिन लू के आसार, जरूरी हो तभी निकलें घर से बाहर

Tue, 07 May 2024 05:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
.स्कूल की छुट्टी के बाद तेज धूप से बचने के लिए सर पर कपड़ा डालकर जाते बच्चे।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गर्मी बढ़ती जा रही है। दोपहर की तेज धूप में घर से निकलना मुश्किल हो गया है। गर्म हवाओं से हाल बेहाल है। मौसम विभाग के अधिकारियों से 7 से 10 मई के बीच लू की संभावना जताते हुए अलर्ट किया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री तो न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदूषण भी ऑरेंज कलर में बना हुआ है। एक्यूआई 234 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मई की शुरूआत ठंडे मौसम से हुई थी, लेकिन इसके बाद तापमान लगातार ऊपर की ओर बढ़ रहा है। तेज गर्मी शरीर को झुलसाने लगी हैं। धूप और गर्म हवा की वजह से लोग घरों से निकलने में परहेज करने लगे हैं। सोमवार की सुबह सूर्य देव जैसे-जैसे घड़ी की सूई आगे बढ़ती गई। जैसे जैसे धूप बढ़ती गई। गर्मी से बुरा हाल रहा। गर्मी के कारण दोपहर को बाजार सुनसान हो गए। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन दिनों में लू चलने की संभावना है। आगे मौसम और गर्म होगा। माना जा रहा है कि इस बार मई में काफी प्रचंड गर्मी पड़ेगी और तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहेगा।
मौसम के बदलाव के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लोगों को नजला खांसी जुखाम और बुखार की शिकायत है। चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि वह दोपहर में जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें ताकि लू से बचा जा सके। पिछले कई दिनों प्रदूषण का स्तर भी बिगड़ा हुआ है। हवा साफ नहीं हो रही है। सोमवार को एक्यूआई 234 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें