राजगढ़। गांव चिमनावास में एक मकान का ताला तोड़ कर चोर सोने-चांदी के आभूषण और साढ़े 5 लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में गांव चिमनावास निवासी राजेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को वह परिवार के साथ खेत में घास लेने गए थे। जब लौटे तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा है और मकान से सोने की चेन, सोने की हार सहित साढ़े 5 लाख रुपये नहीं है। खोल थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद