फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: घर में घुसकर आभूषण व नकदी चोरी

Sun, 13 Oct 2024 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। गांव गढ़ी में ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले एक व्यक्ति के घर में घुसकर चोर आभूषण और नकदी उठा ले गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव गढ़ी निवासी हुकुम सिंह ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। रात 12 बजे से लेकर 2 बजे के बीच चोर घर में घुसकर संदूक का ताला तोड़कर तीन तोला सोना, आधा किलो चांदी समेत 15 हजार रुपये लेकर चोर फरार हो गए। बताया कि वह शनिवार की रात करीब ढाई बजे लघुशंका के लिए उठे और कमरे का दरवाजा खोला तो वह खुल नहीं रहा था। उसने अपने बेटे को कमरे का दरवाजा खोलने के लिए फोन किया। बेटे ने जाकर कमरे का दरवाजा खोला। समान चेक किया तो मालूम चला कि संदूक का ताला टूटा हुआ था और उसमें से सोना चांदी समेत नकदी गायब थी। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें