फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डेढ़ माह पहले हुई थी चोरी की वारदात, सीमा में उलझी रही पुलिस, अब केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जाट भवन के पीछे एक मकान में 20 अक्तूबर की रात को चोरी हुई थी। लेकिन अब जाकर अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है। पहले सेक्टर एक पुलिस चौकी का एरिया बताया गया। बाद में पता चला कि मामला अर्बन एस्टेट थाने का है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जाट भवन के पीछे रामगोपाल कालोनी निवासी राजकुमार ने दी शिकायत में बताया कि वह ढाई माह से परिवार सहित रहता है। 12 साल पहले यूपी से रोहतक आया था। 20 अक्तूबर को यूपी के आजमगढ़ से उसका साढ़ू चंदन व साली सुमन परिवार सहित उसके पास आए। रात को चोर मकान में घुसे और चंदन, सुमन व उसकी पत्नी किरण का मोबाइल और 1500 रुपये की नकदी ले गए। मामले की सूचना सेक्टर एक पुलिस चौकी में दी गई। पुलिस मौके पर आई। बताया कि मामला अर्बन एस्टेट थाने में आएगा। वे अर्बन एस्टेट थाने में गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पांच दिसंबर को अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें