फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की घटना, केस दर्ज

Sun, 07 Apr 2024 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। तलाव गांव में घर का ताला तोड़कर दो युवक नगदी व सामान चोरी करके ले गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने शिकायत पर गांव के ही एक युवक को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तलाव गांव निवासी सुनीता ने पुलिस मे शिकायत देकर बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करती है। वह सुबह सात बजे अपने घर से अपनी नौकरी पर दिल्ली को चली गई थी। करीब 10 बजे उसके देवर के लड़के दिनेश ने फोन पर बतलाया कि रसोई में सिलेंडर नहीं है और कमरे में सामान भी इधर-उधर बिखरा पड़ा है। उसके बाद उसने घर आकर सामान चैक किया तो उसकी अलमारी से 10 हजार रुपये, रसोई से गैस सिलेंडर गायब था। उसने पड़ोस में अमित के घर पर लगे कैमरे को चक किया तो पता चला कि उसके मकान पर सौरभ निवासी तलाव व एक अन्य लड़का घुसते है और चोरी करके वहां से चले जाते है। पुलिस ने शिकायत पर सौरभ को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें