फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हाउसिंग बोर्ड कालोनी में चोरी, खाना मांगने के बहाने घर में आया पड़ोसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सेक्टर एक की हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी के मकान में पड़ोसी खाना मांगने घुसा और अलमारी का ताला तोड़कर जेवर और पांच हजार रुपये निकाल कर ले गया। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) निवासी ममता ने दर्ज शिकायत में बताया कि वह हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में परिवार सहित किराये के मकान में रहती है। उसका पति यहां दिहाड़ी का काम करता है, जबकि वह घरों में सफाई करती है। आठ जून को वह काम पर जा रही थी, जबकि उसका पति घर पर नहीं था। उसी समय पड़ोस का युवक अक्षय आया और उससे खाना मांगा। उसने खाना न होने की बात कही और काम पर चली गई। जबकि वह वहीं पर खड़ा रहा। अगले दिन सुबह घर के अंदर रखी अलमारी का ताला टूटा मिला। अंदर से कानों की बाली व पांच हजार की नकदी गायब मिली। उसे शक है कि चोरी की वारदात को अक्षय ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें