रोहतक। शहर के चांद नगर में चोर मकान का ताला तोड़कर नकदी, टेबलेट व घड़ी निकाल कर ले गए। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक मोखरा निवासी नरेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि उसका एक मकान गांव तो दूसरा रोहतक स्थित चांदनगर में है। उसकी बेटी चांदनगर वाले मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती है। सात जनवरी को वह ताला लगाकर गांव में आ गई। रविवार को जब वह बेटी के साथ रोहतक स्थित मकान पर पहुंचे तो ताला टूटा मिला। अंदर अलमारी से 1200 रुपये की नकदी, टेबलेट व एक घड़ी चोरी मिली। मकान में सारा सामान बिखरा पड़ा था। पड़ोसियों ने बताया कि सात जनवरी की रात से ही मकान का दरवाजा खुला हुआ है। ब्यूरो