रोहतक। शहर की न्यू जनता कॉलोनी में घर के अंदर रखी अलमारी का ताला तोड़कर साढ़े 84 हजार रुपये की नकदी निकाल कर ले गए। इस संबंध में मकान मालिक ने शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज करवाया है। पुलिस के मुताबिक न्यू जनता कालोनी निवासी संदीप ने दी शिकायत में बताया कि वीरवार को दोपहर दो बजे ड्यूटी पर गया और रात नौ बजे वापस आया। आकर उसकी नजर ताले पर पड़ी, जो टूटा हुआ था। अलमारी के अंदर से 84 हजार 500 रुपये की नकदी गायब मिली। उसने बैंक से लोन लेकर घर बनाने का निर्णय लिया था, जिसमें से यह राशि अलमारी में रखी थी। अज्ञात व्यक्ति ने वारदात अंजाम दी है। ब्यूरो