रोहतक। बालंद गांव के खेतों में बने कोठरे का ताला तोड़कर चोर इनर्वटर, बैटरी व धान की खरपतवार नाशक दवा सहित 25 हजार की कीमत का सामान चुराकर ले गए। खेत मालिक ने शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक शिमली गांव निवासी प्रदीप ने दी शिकायत में बताया कि उसके खेत बालंद गांव की सीमा में हैं। सुबह खेत में पहुंचा तो कोठरे (कमरे) का ताला टूटा मिला। अंदर से एक इनवर्टर, बैटरी, एक स्प्रे मशीन, पांच किलो कीट नाशक दवा व 12 किलो धान की दवाई व अन्य सामान गायब मिला।