फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-2 में मकान का दरवाजा तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के सेक्टर दो से बैंककर्मी का परिवार राजस्थान के गोगामेड़ी गया था, वापस आया तो मकान का दरवाजा तोड़कर चोर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी निकाल कर ले गए। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सेक्टर दो निवासी गणेश आहूजा ने बताया कि वह बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करता है। शुक्रवार सुबह पांच बजे वह परिवार सहित राजस्थान के गोगामेड़ी गया था। शाम पांच बजे वापस आया तो घर का दरवाजा टूटा मिला। सारा सामान इधर से उधर बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर पत्नी का मंगलसूत्र, एक जोड़ी कानों की बाली, तीन सोने की अंगूठी, एक जोड़ी पाजेब व तीन हजार रुपये की नकदी निकाल कर ले गए हैं। मामले की सूचना अर्बन एस्टेट थाने में दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका। दिनदहाड़े पाश इलाके में चोरी की वारदात से लोग सकते में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें