राष्ट्रपति के अंगरक्षक दल में शामिल गार्ड के धामड़ गांव स्थित मकान में सोमवार को चोरी हो गई। चोर मकान का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये से ज्यादा का बिजली व पेयजल लाइन की फिटिंग का सामान ले गए। इस संबंध में सदर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक धामड़ गांव निवासी विनोद ने दी शिकायत में बताया कि वह फौज में तैनात है। साथ ही उसकी ड्यूटी अब राष्ट्रपति के अंगरक्षक दल में है। सोमवार को वह घर छुट्टी लेकर आया, ताकि घर में बिजली व पेयजल लाइन की फिटिंग करवा सके। प्लंबर ने जो सामान लिखा था, पूरा घर पर रखा हुआ था। आया तो मकान का ताला टूटा मिला। अंदर से फिटिंग का सारा सामान गायब था। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है। छानबीन की जा रही है, अभी वारदात का खुलासा नहीं हो सका है।