फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हमला करने आए युवक चोरी कर ले गए बाइक

Mon, 06 May 2024 04:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जलघर में कार्यरत एक व्यक्ति पर हमला करने आए युवक अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हुए तो बाइक चुराकर भाग गए। इस संबंध में भुगतभोगी द्वारा बादली थाना में शिकायत दी गई है। शिकायतकर्ता सावन ने बताया कि वह गांव के ही जलघर में आपरेटर की नौकरी करता है। 4 मई की दोपहर वह ड्यूटी पर तैनात था। आरोप है कि उसी समय गांव का ही एक युवक अपने दो-तीन साथियों के साथ आया। सभी के हाथों में कुल्हाड़ी व डंडे थे। आरोप है कि वे सभी उसकी तरफ मारने के लिए दौड़े तो उसने भागकर कमरे में घुसकर अपनी जान बचाई। उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। तभी आरोपियों ने कहा कि गेट खोल तुझे जान से मारेंगे। उसने अपने ताऊ के लड़के के पास फोन किया और उसे जल्द से आने को बोला। उसने अपने भाई को बताया कि उसे जान से मारने के लिए दो-तीन लड़के बाहर खड़े हैं। भाई को आता देखकर आरोपी जलघर के बाहर खड़ी बाइक चुरा ले गए। इसकी सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें