खरखौदा। रोहट गांव में बुधवार को गोसेवा को लेकर बैठक हुई। जिसमें खरखौदा खंड के गांव मटिंडू से पहुंचे युवाओं ने गो और वन्यजीव की सेवा करने का संकल्प लिया। जीवन रक्षक फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं गऊ सेवक नीरज ने उन्हें रस्सा और कुछ दवाइयां देकर उनका मनोबल बढ़ाया। गऊ सेवक नीरज और उनकी टीम 10 वर्ष से जीव सेवा में लगे हुए हैं। अब मटिंडू से भावेश, सागर, दिपांशु और गांव के अन्य युवाओं ने सेवा का कार्यभार संभाला है। संवाद