फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सहमति संबंध में रह रहे युवक को पीटा, युवती को ले गए परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर की एक कॉलोनी में सहमति संबंध में रह रहे युवक पर कुछ लोगों ने रात को हमला कर दिया और युवती को अपने साथ ले गए। घायल युवक ने युवती के जेठ सहित अन्य लोगों के खिलाफ आईएमटी थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन




पुलिस को दी शिकायत में जिले के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। करीब एक माह से शहर की युवती के साथ एक कॉलोनी में सहमति संबंधों में रह रहा था। इसके लिए अदालत से अनुमति ली थी। दो मार्च को रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों कमरे में थे। तभी युवती का जेठ अन्य लोगों के साथ आया और उस पर हमला कर दिया। चोट लगने से वह बेहोश हो गया। जब होश आया तो युवती व अन्य आरोपी नहीं मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें