फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Tue, 07 May 2024 05:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली के रहने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत की आशंका जताई जा रही है। लाइनपार थाना पुलिस द्वारा सोमवार को शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई अमल में लाई गई। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की है। मृतक की पहचान करीब 20 वर्षीय सुजल के रूप में हुई है। वह दिल्ली के किराड़ी इलाके का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, वह यहां अनाज मंडी में अपने ताऊ के पास आया हुआ था। इसी दौरान किसी पदार्थ के सेवन से उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में लाया गया। जहां उपचार कै दौरान उसकी मौत हो गई। युवक ने जानबूझकर जहर निगला या इसके पीछे कोई और वजह रही, ये अभी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें