फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोडवेज बसों का समय पोर्टल पर डालने का काम तेज

Fri, 09 Jan 2026 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। रोडवेज यात्री को लंबी दूरी वाली बसों का समय अब घर रहते भी देख सकेंगे। रोडवेज की ओर से ऑनलाइन पोर्टल पर रोहतक से आवागमन करने वाली रोडवेज बसों का समय दर्ज किया जा रहा है। विभाग के पोर्टल पर डिपो से प्रस्थान और ठहराव करने वाली बसों के समय को अपडेट किया जा रहा है। रोडवेज के यातायात प्रबंधक जयबीर हुड्डा ने बताया कि मुख्यालय स्तर पर बसों के समय को ऑनलाइन देखने के लिए कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी अधिकारिक तौर बसों के डिपो स्तर से ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध होने का पत्र जारी नहीं किया है। इसका ट्रायल तेजी से चल रहा है। फिलहाल, हरियाणा ट्रांसपोर्ट की वेबसाइट पर चंडीगढ़, सिरसा, हिसार, दिल्ली, रेवाड़ी, झज्जर व अन्य मार्गों का अपलोड किया गया है। विभाग की ओर से एप जारी करने की भी कार्रवाई चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें