फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर चला सीवरों की सफाई का कार्य

विज्ञापन
गली में भरे सीवर के पानी की सफाई करते सीवर सफाई कर्मचारी। विज्ञप्ति - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
रोहतक। सीवर सफाई कर्मचारी हड़ताल खत्म करने के बाद शुक्रवार को काम पर लौटे। 10 दिन से सीवरों की सफाई न होने से ओवरफ्लो हुए सीवरों की सफाई का काम दिनभर चला। हालांकि अभी शहर की कुछ कॉलोनियों में अभी व्यवस्था सही नहीं हुई है। किला रोड बाजार सहित बाहरी क्षेत्र की कॉलोनियों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या अभी भी है। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार शहर के लगभग क्षेत्र में समस्या को ठीक किया जा चुका है।
विज्ञापन

कौशल निगम में सभी कर्मचारियों के पंजीकरण की मांग को लेकर 10 दिन तक हड़ताल पर गए सीवर सफाई कर्मचारियों के सामने शहर की कॉलोनियों में सीवरों की सफाई का काम चुनौतीपूर्ण रहा। सफाई कर्मचारियों के अनुसार लगभग इलाकों में सीवर ब्लॉकेज को ठीक कर दिया गया। हालांकि देर शाम तक किला रोड बाजार में सीवर ओवरफ्लो होने से सड़क पर गंदा पानी फैला रहा। शहर में 10 दिन तक जगह-जगह गलियों में पानी जमा होने से मच्छरजनित बीमारियों की संभावना बनी रही। वहीं जिन इलाकों में मलेरिया या डेंगू के संक्रमित मामले पाए जा रहे हैं सिर्फ उन्हीं इलाकों में निगम प्रशासन फॉगिंग कर रहा है।
वर्जन -
वीरवार को हुए समझौते के अनुसार सभी सीवरमैन शुक्रवार को काम पर लौटे। शाम तक शहर के लगभग इलाकों में आ रही सीवर ब्लॉकेज की समस्या को ठीक कर दिया गया है।
- राजीव गुप्ता, एसई, जन स्वास्थ्य विभाग
वर्जन -
डेंगू या मलेरिया का मामला पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग नगर निगम को सूचित करता है। सूचना के आधार पर बताए गए क्षेत्र में फॉगिंग की जाती है। नगर निगम टीम फॉगिंग के लिए अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. नरहरि बांगड़, निगम आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें